1 Chronicles 3

AI와 함께 이 장 시작하기

이 장에 대해 AI에게 묻기

텍스트에 머물면서 움직임, 긴장, 배경, 그리고 이 장이 더 큰 책 안에서 드러내는 것에 대해 묻습니다.

1 यह दाऊद के बेटे हैं जो हबरून में उससे पैदा हुए: पहलौठा अमनोन, यज़र'एली अख़नूअम के बत्न से; दूसरा दानिएल, कर्मिली अबीजेल के बत्न से; 2 तीसरा अबीसलोम, जो जसूर के बादशाह तल्मी की बेटी मा'का का बेटा था; चौथा अदूनियाह, जो हज्जियत का बेटा था। 3 पाँचवाँ सफ़तियाह, अबीताल ले बत्न से; छठा इतर'आम, उसकी बीवी 'इजला से। 4 यह छ: हबरून में उससे पैदा हुए। उसने वहाँ सात बरस छ: महीने हुकूमत की, और येरूशलेम में उसने तैंतीस बरस हुकूमत की। 5 और यह येरूशलेम में उससे पैदा हुए: सिम'आ और सोबाब और नातन और सुलेमान, यह चारों 'अम्मीएल की बेटी बतसू'अ के बत्न से थे। 6 और इब्हार और इलीसमा' और इलिफ़ालत, 7 और नुजा और नफ़ज और यफ़ी'आ, 8 और इलीसमा' और इलीयदा' और इलिफ़ालत; यह नौ 9 यह सब हरमों के बेटों के 'अलावा दाऊद के बेटे थे; और तमर इनकी बहन थी 10 और सुलेमान का बेटा रहुब'आम था उसका बेटा अबियाह, उसका बेटा आसा, उसका बेटा यहूसफ़त; 11 उसका बेटा यूराम, उसका बेटा अख़ज़ियाह उसका बेटा यूआस; 12 उसका बेटा अमसियाह, उसका बेटा अज़रियाह, उसका बेटा यूताम; 13 उसका बेटा आख़ज़, उसका बेटा हिज़क़ियाह, उसका बेटा मनस्सी। 14 उसका बेटा अमून, उसका बेटा यूसियाह; 15 और यूसियाह के बेटे यह थे: पहलौठा यूहनान, दूसरा यहूयक़ीम, तीसरा सिदक़ियाह, चौथा सलूम। 16 और बनी यहूयक़ीम: उसका बेटा यकूनियाह, उसका बेटा सिदक़ियाह। 17 और यकूनियाह जो ग़ुलाम था, उसके बेटे यह हैं: सियालतिएल, 18 और मल्कराम और फ़िदायाह और शीनाज़र, यक़मियाह, होसमा' और नदबियाह; 19 और फ़िदायाह के बेटे यह हैं: ज़रुब्बाबुल और सिम'ई और ज़रब्बाबुल के बेटे यह हैं: मुसल्लाम और हनानियाह, और सल्लूमियत उनकी बहन थी, 20 और हसूबा और अहल और बरकियाह और हसदियाह, यूसजसद यह पाँच। 21 और हनानियाह के बेटे यह हैं: फ़लतियाह और यसा'याह। बनी रिफ़ायाह, बनी अरनान, बनी 'ईदयाह, बनी सकनियाह, 22 और सकनियाह का बेटा: समा'याह और बनी समा'याह: हतूश और इजाल और बरीह और ना'रियाह और साफ़त' यह छ:। 23 और ना'रियाह के बेटे यह थे: इलीहू'ऐनी, और हिज़क़ियाह और 'अज़रिक़ाम, यह तीन। 24 और बनी इलीहू'ऐनी यह थे: हूदैवाहू और 'इलियासब और फ़िलायाह और 'अक़्क़ूब और युहनान और दिलायाह 'अनानी, यह सात।

읽기를 실제 공부로 바꾸세요

회원가입하고 구절 즐겨찾기, 노트 작성, AI 학습 도구를 사용해 보세요.

이 장 다음의 단계를 선택하세요 계속 읽거나, 계획을 선택하거나, AI와 함께 계속 공부하세요.
이 장이 여는 주제들을 따라가세요 이 장이 열었을 수 있는 더 큰 질문들에 대한 관련 주제 허브.